जौनपुर।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पयागपुर ग्राम निवासी राकेश कुमार गौतम 32 वर्ष पुत्र राम मूरत क्षेत्र के कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो और उपचार के दौरान उनकी मौत भी हो गई।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार बाइक से शाहगंज किसी कार्य से गए थे घर लौटते समय रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे जैसे ही वह कारगिल पेट्रोल पंप पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे कुचलते हुये मौके से फरार हो गई।स्थानीय लोगों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्य हो गई। मृतक की एक 5 साल की बेटी है और पत्नी गर्भवती है मौत खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया है। (UP62 BC9998) पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।