सांकेतिक चित्र
जौनपुर। रविवार की शाम लगभग 3:00 बजे रामघाट पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है गोमती नदी रामघाट अंतिम संस्कार में शामिल होने आया एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। आनंन फ़ानंन में निजी वाहन से उसे जिला चिकित्सालय लाया गया यहां पर हालत गंभीर होने के नाते चिकित्सको नेउसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि राहुल उम्र लगभग 25 वर्ष कलंदरपुर पर थाना गंभीरपुर आजमगढ़ का निवासी है अपने किसी परिजन की मृत्यु होने के बाद रामघाट आया था अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों और रिश्तेदारों के साथ गोमती नदी रामघाट पर आया हुआ था। दाह-संस्कार के पश्चात हाथ-पैर धोने के लिए नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की धारा में बहने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार सुनकर तुरंत उसे पानी से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।यहां पर हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।