पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क दुघर्टना में मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर।चंदवक आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर गोनौली गांव के पास शाम करीब साढ़े सात बजे टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं चालक घायल हो गया। वह पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस घर लौट रही थी।

सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंजली यादव पुत्री फूलचंद अपने चाचा जगदीश यादव के साथ बाइक से गाजीपुर से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर वापस घर लौट रही थी । गोनौली गांव के पास पहुंची ही थी कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही टेलर की चपेट में आ गई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  बाइक चालक चाचा बाल बाल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि टेलर को  कब्जे में ले लिया गया है।चाचा के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।