*👉योगी सरकार ला रही बड़ा बदलाव*
उत्तर प्रदेश में जमीन और मकान खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया स्वत: शुरू होगी, जिससे तहसीलों के चक्कर और लंबा इंतजार खत्म हो सकेगा।
जमीन और मकान की खरीद-बिक्री से जुड़ी प्रक्रिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार संपत्ति पंजीकरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत अब रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण (दाखिल-खारिज) के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्री पूरी होते ही संबंधित जानकारी स्वतः राजस्व विभाग तक पहुंच जाएगी और नामांतरण की प्रक्रिया अपने आप शुरू हो जाएगी।