जौनपुर।जंघई क्षेत्र के गोधना जरौना मार्ग पर स्थित अगहुआ गांव के निकट चितांव से जेसीबी चलाकर घर लौटते समय किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीरपुर उमरी गांव निवासी शनि कुमार गौतम (29) शनिवार की देर शाम चितांव गांव से जेसीबी चलाकर अपने घर लौट रहा था। वह अगहुआ गांव के समीप जैसे ही पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही किसी वाहन को देख असंतुलित होकर उसकी बाइक सड़क के बगल जा गिरी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।
स्वजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।