जौनपुर। बुधवार रात्रि सरपतहा थाना क्षेत्र के बसौली गांव के पास बाइक सवार की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सुल्तानपुर जनपद मोतिया थाना क्षेत्र के तैथवास गांव निवासी राजू गौड़ उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र श्री नाथ गोंड अपाचे बाइक से कहीं जाते समय सरपतना थाना क्षेत्र के बसौली गांव के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह परिजन को जानकारी हुई परिजनों में कोहराम मच गया