जौनपुर। अलग-अलग स्थान पर सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने में दो युवकों की हालत बिगड़ गई। दोनों का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
बताया जाता है कि मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के कसाब टोला मोहल्ला निवासी अरशद उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र इलियास गुरुवार तीसरे पर परिजन की किसी बात से नाराज होकर सल्फास का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। और जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे वाराणसी के लिए हालत खराब देखकर रेफर कर दिया। इसी प्रकार महाराजगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अभिषेक गौतम उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र राम शंकर गौतम परिजन की किसी बात से डांट फटकार सुनकर इतना नाराज हुआ कि उसने सल्फास खाकर जान देने का प्रयास किया और हालत खराब हो गई। परिजन इसे भी जिला अस्पताल पहुंचाए।यहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।