ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान , परिजनों में मायूसी

Belal Jani
By -


जौनपुर। लाइन बाजार बाजार थाना क्षेत्र स्थित नेहरू बाल उद्यान के पास किसी ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है की लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बाजितपुर दक्षिणी गांव निवासी संजय कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र रामदास गुरुवार सुबह क्षेत्र में स्थित नेहरू बाल उद्यान के पास किसी ट्रेन से कटकर जान दे दिया। इस संबंध में टीडी कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया की लीवर की बीमारी से काफी परेशान रहता था।