जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर गायब नाबालिग की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पिता ने बताया कि मेरी 14 वर्षीय बेटी गांव के निकट स्थित चौराहे पर गुरुवार 12 बजे घर का कुछ सामान लेने गई थी। सांय तक जब वह वापस नहीं लौटी तो हमने उसके सखी, अपने रिश्तेदार सहित आस पड़ोस में काफी खोजबीन की। उसके नहीं मिलने से परिवार के लोग अवसाद ग्रस्त है। काफी खोजने के बाद भी उसका कही पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद हम लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। वहीं मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोज बिन की जा रही है।