वाटर फ्रीजर एवं आर0ओ0 स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व भारी गबन का आरोप।

Belal Jani
By -


सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने जफराबाद पहुॅचकर की जाॅच-पड़ताल। 

जौनपुर।जफराबाद अजय कुमार, अम्बष्ट मुख्य राजस्व अधिकारी, जौनपुर द्वारा शनिवार को नगर पंचायत जफराबाद द्वारा सात सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गये वाटर फ्रीजर एवं आर0ओ0 स्थापना स्थलों पर जाकर आवश्यक जाॅच पड़ताल की और पाया कि पेयजल के सभी कार्य स्टीमेट के विपरीत हुआ है। मालूम हो कि जफराबाद कस्बे के शेखवाड़ा निवासी शाह दाउद अहमद पुत्र स्व0 शाह महफूज आलम, द्वारा नगर पंचायत जफराबाद में वाटर फ्रीजर एवं आर0ओ0 स्थापना में हुए भारी भ्रष्टाचार एवं सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए प्रकरण की जाॅच कराकर जेई ईओ व चेयरमैन के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई थी। शिकायकर्ता शाह दाउद का आरोप है कि उक्त नगर पंचायत के शेखवाड़ा हाजी बाबा के मैदान में, 


मख़दूमपुर  मंदिर के पास, शेखवाड़ा में राम जी चौरसिया के घर के पास, नासही मुहल्ला में यूनियन बैंक के पास, सैयदअलीपुर में मस्जिद के पास सहित 07 सार्वजनिक स्थानों पर वाटर फ्रीजर, आर0ओ0 और सुरक्षा केबिन शेड के लिए रू0 33.25 लाख (प्रति यूनिट रू0 4.75 लाख) का भारी भरकम बजट नगर पंचायत द्वारा आवंटित कराया गया और बदले में घटिया सामग्री लगाई और ठेकेदार को रनिंग पेमेन्ट किया गया।  चेयरमैन, ईओ तथा जेई द्वारा चार गुना अधिक दाम के बिल लगाकर भुगतान किया गया। बजट में शामिल सुरक्षा केबिन शेड मौके से गायब हैं। शिकायकर्ता शाह दाउद अहमद द्वारा ठेकेदार का अन्तिम भुगतान रोकने एवं भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल उक्त लोगों के विरूद्ध सुसंगत कार्यवाही की मांग की है।