सड़क दुघर्टना में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Belal Jani
By -



जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना गांव बड़ऊ बाबा की मजार के पास सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत हो गई।जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया धाम निवासी  जिला सोनकर उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल और उनका भतीजा नरेश सोनकर उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र लालता सोनकर शनिवार देर शाम रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चंदवक थाना क्षेत्र के  मुढेना बड़ऊ बाबा मजार के पास सामने से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियो के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सकों ने जिला सोनकर को देखकर मृत्य घोषित कर दिया। जबकि भतीजा नरेश सोनकर का उपचार चल रहा है। वाहन स्वामी  वाहन समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई  है। जैसे ही परिजनों को मौत की खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया।