लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
जारी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित पुरुष वर्ग की कटऑफ 258.03 और अनारक्षित महिला वर्ग की 255.84 रही। EWS पुरुष के लिए 247.93, EWS महिला के लिए 247.35, OBC पुरुष के लिए 251.03 तथा OBC महिला के लिए 249.27 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इसी प्रकार SC पुरुष की कटऑफ 239.34, SC महिला की 236.31, ST पुरुष की 220.10 तथा ST महिला की 211.47 रही।
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। अब शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा।