जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत आधा दर्जन घायल

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति फिलहाल पुलिस की निगरानी में सामान्य बताई जा रही है।