जौनपुर। शहर के सब्जी मंडी चौराहे के पास विद्युत खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक गाय की हुई मौत ने कई इंसानों के साथ होने वाली अनहोनी को बचा लिया जिसके चलते स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि रुक-रुक कई दिनों से हो रही बरसात के चलते बुधवार सुबह सब्जी मंडी चौराहा के पास तूफैल पान वाले के सामने लगे विद्युत खंबे में अचानक करंट उतरने के चलते करंट की चपेट में आ जाने से एक गाय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के कंप्लेंट करने पर रात्रि में अहियापुर सब स्टेशन से आये विद्युत कर्मचारियों ने किसी प्रकार खंभे में उतर रहे करंट को खंभे से सटे बिजली के तार को खंभे से अलग कर दिया जिससे करंट उतरना बंद हो गया। हालांकि सुबह में सूचना देने पर नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों द्वारा मरी गाय को उठा ले जाया गया। इस मामले को लेकर लोगों में हो रही चर्चा की माना जाए तो सब्जी मंडी के अलावा अति व्यस्ततम इलाका होने के चलते काफी लोगों का घटना स्थल वाली जगह के पास से आना जाना होता है यह तो गनीमत रहीं की जब करंट उतर रहा था खंभे में तो उस समय गाय चपेट में आई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को देखकर रास्ते से गुजर रहे कई लोग सचेत होने के साथ रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों को भी सचेत कर दिया नहीं तो कई राहगीर करंट की चपेट में आ सकते थे। इससे पहले गल्ला मंडी सुतहटी बाजार के अलावा इस तरह की कई घटनाएं अगल-बगल के कई स्थानों पर हो चुकी है। समय रहते अगर समाधान नहीं निकाला गया तो मुख्य रूप से बरसात के दिनों विद्युत खम्बो में उतरने वाले करंट के कारण कोई बड़ी घटना घट सकती है। संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाया गया है।