सांकेतिक
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवपार ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक में सो रहे अज्ञात ट्रक ड्राइवर उम्र लगभग 45 वर्ष की संदिग्ध व्यवस्था में मौत हो गई। स्थानी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के लाश घर में शव को रखवा दिया। और मृतक की पहचान करवाने हेतु जुटी हुई है।
बताया जाता है रविवार लगभग 3:30 बजे दिन में खड़ी ट्रक में अचेत अवस्था में पड़े अज्ञात ट्रक चालक काफी समय से सोए रहने के चलते स्थानीय लोगों ने डाइल 112 नंबर को सूचना दिया। 112 नंबर पुलिस जवानों ने ट्रक चालक को तर्क से निकाल कर 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। चर्चा की माने तो स्थानीय लोग ट्रक चालक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।