पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनने पहुंचे एएसपी ग्रामीण, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Belal Jani
By -


जौनपुर।अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। बैठक के दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर एएसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस पेंशनर्स के कल्याण, सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी ग्रामीण ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।