जौनपुर।शाहगंज में उचक्कों ने ठगों ने नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर महिला के गले से सोने की चेन और कानों की बालियां लेकर फरार हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में जनपद आजमगढ निवासी बेलवाई गांव अपने रिश्तेदार के यहां आटो पकड़ने के लिए इंतजार कर रही थी।
उसका आरोप हैं कि शाहगंज कस्बे में दो अज्ञात युवकों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। युवकों ने कहा कि उनका एक परिचित पैसे लेकर आने वाला है और यदि महिला उनकी मां बनकर साथ खड़ी हो जाए तो वे उससे पैसे ले लेंगे और बाद में आपस में बांट लेंगे। महिला उनके झांसे में आ गई। आरोप यह भी है कि दोनों उचक्कों ने एक पोटली में कागज की गड्डी को नोटों जैसा दिखाकर महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद वे महिला को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लेकर पहुंचे, जहां मौका पाकर महिला की सोने की चेन और कान की बालियां लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस महिला द्वारा बताए गए रास्तों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।