सांप के काटने के बाद झाड़ फूंक के चलते युवती की गई जान

Belal Jani
By -


जौनपुर। सोमवार रात्रि सोते समय युवती को सांप ने काटा लिया और झाड़ फूंक के चलते उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव निवासी अनीता उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री राम सूरत बिंद घर के अंदर रात्रि में सोई हुई थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी नींद खुल गई और उसने परिजनों को कुछ काटने की बात बताई तब उसकी हालत गंभीर होने लगी। परिजन उसे आनन फानन में झाड़ फूंक के लिए कहीं लेकर गये। लेकिन हालत और भी बिगड़ती चली गई।तब परिजन उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में मायूसी के साथ मातम छा गया।