सांप के काटने से वृद्ध महिला की हुई मौत

Belal Jani
By -



जौनपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह एक वृद्ध महिला को सांप ने काट लिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है पड़ोसी जनपद आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के भूलन डीह गांव निवासी शीला देवी उम्र 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम भजन सुबह घर के अंदर कुछ सामान लेने गई थी इसी दौरान सर्प ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवा जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।