जौनपुर।उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जौनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महोबा के पद पर भेजा गया है। वहीं उनकी जगह महिपाल सिंह को नए सिटी मजिस्ट्रेट, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में नई हलचल शुरू हो गई हैं।