जौनपुर। रविवार देर शाम बक्शा थाना क्षेत्र के कस्बा के निकट बीरभानपुर गांव रेलवे क्रॉसिंग के पहले उम्र लगभग70 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश सड़क किनारे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवाने के पश्चात मृतका की पहचान करवाने हेतु जुटी हुई है। मृतका के बारे में यह बताया गया कि वह कई दिनों से बक्शा बाईपास पर टहल के इधर-उधर लोगों से मांग कर खाया पिया करती थी। अज्ञात लोग उसे बाइक से लाकर कुछ दिन पहले यहां छोड़ गए थे। मृतक का गुलाबी कलर का ब्लाउज और नारंगी किस्म की साड़ी बाएं हाथ में रक्षा सूत्र पहने हुए थी।