फंदे से लटकती मिली युवक की लाश,परिवार में मायूसी के साथ मातम

Belal Jani
By -



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा 

जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्की गांव में उस समय हड़कंप मच गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में कामिल पुत्र सैय्यद अशरफ के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली,देखते ही देखते घटना आग की तरह गांव में फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।

बताया जाता है कि सैय्यद अशरफ गांव में ही वेल्डिंग वर्क शॉप की दुकान चलाकर परिवार का भरण - पोषण करता है। वर्कशॉप में मृतक कामिल पिता का हांथ बटाता था।रविवार की देर रात कामिल घर वापस नहीं लौटा तो पिता खोजबीन करने लगे बेटे को तलाश करते हुए दुकान पर पहुंच जब दुकान खोला तो संदिग्ध परिस्थितियों में बंटे को फंदे पर लटकता देख उनकी पैरों तले से जमीन खिसक गई,चीख पुकार सुन आस - पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले को लेकर चर्चा की मानी जाए तो दबी जबान में लोग यह कहते हुए देखे गए की घटना प्रेम प्रपंच के मामले को लेकर होना भी प्रतीत होता है। जो भी हो अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।