बाइक सवार दंपति नीलगाय से टकराकर हुए घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधपुर गांव के पास बाइक सवार दंपति नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के हायर गांव निवासी बृजेश उम्र लगभग 45 वर्ष, संजू उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी बृजेश सोमवार दोपहर दोनों बाइक से दवा लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधपुर गांव के पास नील गाय सड़क पार कर रही यह दोनों उसी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचा कर दोनों को भर्ती कराया गया है। जहां पर बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी बताया गया है कि बड़ेरी गांव में स्थित किसी इंटर कॉलेज में बृजेश अध्यापक है।