जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर,आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर, गोल्डी गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.07.2026 को पुलिस टीम गठित कर राजा साहब पोखरे के पास स्थित एक मन्दिर के पास से मु0अ0सं0 144/2026 धारा 303(2) BNS व मु0अ0सं0 155/2026 अन्तर्गत धारा 303(2) BNS व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना कोतवाली, जौनपुर से सम्बन्धित 04 अभियुक्तागण 1. सुशीला देवी पत्नी पप्पू निवासी सुल्तानीपुर, बीबीपुर थाना चिरैयाकोट जनपद 2. आरती देवी पत्नी गोलू निवासी सुल्तानीपुर, बीबीपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ 3. लाजो पुत्री विनोद निवासी सुल्तानीपुर, बीबीपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ 4.पूजा कुमारी पुत्री रविन्दर निवासी त्रिसेन्ट गली थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की बरामदगी 01 मंगल सूत्र पीली धातु व 8200 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में शामिल
उ0नि0 राहुल रंजन
हे0का0 अवनिश दुबे,
का0 आनन्द कुमार,
म0आ0 रेखा रतन शर्मा
रि0म0आ0 स्नेहलता साहनी रही।