जौनपुर।दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में आरोपितों पर कार्रवाई कि मांग को लेकर 18 जून से अनिश्चित कालीन कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी सौम्या बिंद की तबीयत अचानक बिगड़ने पर एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। भर्ती के दौरान ईएमओ सलमान अंसारी द्वारा उनके प्राथमिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि सौम्या बिंद को डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी ) की शिकायत है उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार और तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है।
इस दौरान सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, लाइन बाजार थानाध्यक्ष के के सिंह, कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।