किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Belal Jani
By -



जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खरैयामऊ गांव में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

उक्त गांव निवासी अमन सिंह (17)  वर्ष पुत्र जितेंद्र सिंह ने बुधवार देर रात अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अमन फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन जमुहर बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था।
आत्महत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।