ट्रैक्टर इंजन के नीचे दबकर अधेड़ व्यक्ति की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुजानगंज से बेलवार जाने वाले मार्ग पर स्थित दीपकपुर गांव के नाले पर जाने वाले चक रोड पर ट्रैक्टर के इंजन के पलटने से  चालक प्रेमचंद पटेल 50 की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक शेष नगर के रमनगरा गांव का रहने वाला था ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने का काम कर रहा था ।खाली ट्राली लेकर जाते समय अचानक इंजन पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। एम्बुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई । मृतक मूल रूप से मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत दखिनियां गांव का रहने वाला था जो यहां नेवासा के रूप में रह रहा था। सूचना पाते ही परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच गए।