ई-रिक्शा पलटने से—दो महिला एक युवक घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सबरहद स्थित इमरानगंज के पास एक ई-रिक्शा बाइक से साइड लगने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन शाहगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक और ई-रिक्शा के बीच हल्की टक्कर हो गई, जिससे संतुलन बिगड़ते ही ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।