जहेज हत्या मामले में दोषी को 7 वर्ष 2 माह की सजा, ₹16 हजार अर्थदंड भी

Belal Jani
By -


जौनपुर।थाना रामपुर क्षेत्र से जुड़े दहेज हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय, जौनपुर ने एक अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष 2 माह के कारावास एवं ₹16,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियोजन के अनुसार थाना रामपुर में वर्ष 2019 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 116/2019, धारा 498ए, 304बी भारतीय दंड संहिता तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामले की सुनवाई चल रही थी।
बुधवार को न्यायालय ने अभियुक्त रमेश वनवासी, पुत्र रामदुलार वनवासी, निवासी रामपुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को दोषसिद्ध करते हुए 7 वर्ष 2 माह के कारावास तथा ₹16,000 के अर्थदंड से दंडित किया। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में अभियुक्त को 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।