जौनपुर।जिला कारागार में बीते 5 वर्षों से बंद एक कैदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।मृतक कैदी की पहचान दया राम यादव 85 वर्ष ग्राम असरफग़ड़ थाना खुटहन के रूप में हुई है, जो पिछले 5 वर्षों से हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, कैदी को अचानक सांस लेने में तकलीफ सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।जेल में कैदी की मौत के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पुलिस ने भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का सटीक कारण पता चल सकेगा।